
आपसी प्रेम और भाईचारे से सफल हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन: बीडीओ शेफाली नोखा
पूजा समितियों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्व बीडीओ ने सभी के प्रति जताया आभार
रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा। दुर्गा पूजा के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए नोखा प्रखंड एवं नगर क्षेत्र की सभी पूजा समितियों ने प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
पूजा के सफल आयोजन को लेकर बीडीओ शेफाली ने सभी पूजा समितियों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपसी एकता, सहयोग और विश्वास से ही किसी भी पर्व को सफल बनाया जा सकता है।
बीडीओ शेफाली ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे का भी प्रतीक है।
इस पर्व के दौरान सभी पूजा समितियों ने जिस जिम्मेदारी और समर्पण के साथ प्रशासन का सहयोग किया, वह प्रशंसनीय है। सभी के सामूहिक प्रयास से पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसके लिए प्रखंड एवं नगर क्षेत्र की सभी पूजा समितियां बधाई की पात्र हैं।




















