[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

लक्ष्मी नारायण स्वामी जी महाराज ने मां भलुनीभवानी के दरबार में किया दर्शन-पूजन, भक्तों को दिया धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेशकुर्था प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में सहयोग शिविर का निरीक्षण: जनसेवा, सुशासन और विकास का सशक्त उदाहरणमहिला चैकिंग स्टॉफ का जलवा, 2026/2027 वित्तीय वर्ष में रेलवे के खजाने को भर दिया, 38 लाख 91 हजार, 890 रुपए जुर्माने के रूप में वसूलीढाका, रक्सा रहीमपुर स्थित चप्पल फैक्ट्री में हुई जांच, अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन का दिया गया निर्देशरेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात, झाझा होकर तिरुपति बालाजी जाने के लिए एक नई ट्रेन चलेगी।रक्सौल से विदा हुए प्रशिक्षु IPS हेमंत कुमार सिंह, बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों ने सराहासामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में राशि का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार जहानाबाद की जन-जागरूकता रैलीबांकीपुर उपचुनाव: एक विधायक चुनने का चुनाव या बिहार की तकदीर बदलने की महापरीक्षा?राष्ट्रप्रेम एवं जनसेवा को समर्पित समीक्षा बैठक 
बिहारराज्यरोहतास

लक्ष्मी नारायण स्वामी जी महाराज ने मां भलुनीभवानी के दरबार में किया दर्शन-पूजन, भक्तों को दिया धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश

लक्ष्मी नारायण स्वामी जी महाराज ने मां भलुनीभवानी के दरबार में किया दर्शन-पूजन, भक्तों को दिया धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा/दावथ (रोहतास) संत श्री लक्ष्मी नारायण स्वामी जी महाराज ने गुरुवार को मां भलुनीभवानी के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प माला से स्वागत किया।

स्वामी जी ने मां भलुनीभवानी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां की कृपा से ही जीवन में शक्ति, भक्ति और सद्बुद्धि का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में मनुष्य को धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलना चाहिए। मां भलुनीभवानी का आशीर्वाद वही पाता है जो सच्चे मन से सेवा और सत्य का पालन करता है।

दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने स्वामी जी के प्रवचन को सुना और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए। मंदिर परिसर में भक्तों ने जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि स्वामी जी का आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उनके दर्शन से भक्तों में नई ऊर्जा और आस्था का संचार हुआ है।

Check Also
Close