[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशअरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोरआपसी प्रेम और भाईचारे से सफल हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन: बीडीओ शेफाली नोखाचनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफर
बिहारराज्यरोहतास

दावथ सीएचसी में यक्ष्मा मित्रों ने टीबी मरीजों को बांटा पोषक आहार, 32 चिन्हित मरीजों को दी गई पोषण किट, टीबी उन्मूलन अभियान को मिली गति

दावथ सीएचसी में यक्ष्मा मित्रों ने टीबी मरीजों को बांटा पोषक आहार, 32 चिन्हित मरीजों को दी गई पोषण किट, टीबी उन्मूलन अभियान को मिली गति

 रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ, (रोहतास) सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यक्ष्मा मित्रों द्वारा क्षेत्र के टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय पदाधिकारी पुष्कर कुमार और बीडीओ विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

32 मरीजों को मिली पोषण किट

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत चिन्हित 32 टीबी मरीजों को दूध, दाल, फल, सोयाबीन, चना और अन्य पौष्टिक सामग्री वाली किटें दी गईं। इसका उद्देश्य दवाओं के साथ-साथ मरीजों के पोषण स्तर को बेहतर बनाकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाएं टीबी मरीजों को एक महीने तक पोषक आहार उपलब्ध करा रही हैं।

इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को नियमित दवा सेवन, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। यक्ष्मा मित्रों ने कहा कि “टीबी को हराने के लिए दवा के साथ पोषण बेहद जरूरी है।” मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए आभार जताया।

पोषक आहार उपलब्ध कराने में पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, मुखिया संजय सिंह, पूर्व प्रमुख चितरंजन पासवान, शिक्षक सुशील कुमार, रितेश कुमार, गुड्डू कुमार तिवारी, राजू पाठक, हारून रशीद, परवेज सिद्दीकी, सम्मी सिंह सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में बीसीएम मो. गुलाम, यक्ष्मा पर्यवेक्षक अजीत कुमार, मुकेश सिंह, अनिल कुमार, चारों धाम मिश्र सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Check Also
Close