[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशअरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोरआपसी प्रेम और भाईचारे से सफल हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन: बीडीओ शेफाली नोखाचनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफर
बिहारराज्यरोहतास

अनजबित सिंह महाविद्यालय में NEP 2020 पर संगोष्ठी, संसाधनों की कमी बताई बाधा

अनजबित सिंह महाविद्यालय में NEP 2020 पर संगोष्ठी, संसाधनों की कमी बताई बाधा

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) अनजबित सिंह महाविद्यालय में बुधवार को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: अनुपालन, चुनौतियां एवं प्रभाव” विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कन्हैया सिंह ने कहा कि संसाधनों के अभाव में NEP 2020 पूरी तरह लागू नहीं हो पा रही। इसके लिए भौतिक संरचना और मानव संसाधन जरूरी है। उन्होंने NEP के पांच स्तंभ और 5+3+3+4 फॉर्मूले पर भी चर्चा की।

मुख्य वक्ता डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि नीति को सफल बनाने में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की अहम भूमिका होगी। कौशल और व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए।

अध्यक्षता डॉ. सरोज राम ने की। उन्होंने कहा कि सही अनुपालन से यह नीति समाज के लिए कारगर होगी। कार्यक्रम में डॉ. अखलाक अहमद, डॉ. शशि भूषण, डॉ. फ़ज़ल अहमद, नागेंद्र झा महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमरेंद्र मिश्रा, सहित कई शिक्षक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभात कुमार ने किया।

Check Also
Close