
मानवता सबसे बड़ा धर्म”: सड़क पर घायल युवक को देख डीएम ने एस्कॉर्ट वाहन से भेजवाया अस्पताल
रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
सासाराम(रोहतास) NH पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को देखकर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने संवेदनशीलता का परिचय दिया।
डीएम ने तुरंत अपने एस्कॉर्ट वाहन से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भिजवाया। डीएम के इस त्वरित और मानवीय फैसले की सोशल मीडिया पर लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि प्रशासन का ऐसा संवेदनशील चेहरा आम जनता का भरोसा और मजबूत करता है।




















