[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

अपर समाहर्ता रोहतास द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय बिक्रमगंज का निरीक्षण

अपर समाहर्ता रोहतास द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय बिक्रमगंज का निरीक्षण

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास ) अपर समाहर्ता, रोहतास द्वारा बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिक्रमगंज*का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मध्याह्न भोजन/पोषण व्यवस्था तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

अपर समाहर्ता द्वारा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं अनुशासन*की भी समीक्षा की गई तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य-संपादन तथा शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Check Also
Close