[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

सूर्य मंदिर तालाब से कलश लेकर निकले श्रद्धालु, बाजार समिति खेल मैदान में शुरू हुआ श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ

सूर्य मंदिर तालाब से कलश लेकर निकले श्रद्धालु, बाजार समिति खेल मैदान में शुरू हुआ श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास: नोखा जय श्रीराम के जयघोष और गाजे-बाजे के बीच बुधवार को नोखा में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य जलभरी शोभायात्रा निकाली गयी. नोखा गढ़ स्थित सूर्य मंदिर तालाब से श्रद्धालु कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए. भक्ति गीतों और जयघोष से शोभायात्रा का पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने तालाब से विधि-विधान के साथ जलभरी की. इसके बाद कलश के साथ बाजार समिति खेल मैदान पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद तीन दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

शोभायात्रा में शामिल हुए सभापति राधेश्याम सिंह उपसभापति धनजी सिंह सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर सिंह सिर पर कलश और जुबां पर जय श्रीराम का जयघोष लिए श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे. जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

Check Also
Close