
राम अवध चौधरी बने नोखा व्यापार मंडल के अध्यक्ष
रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
रोहतास/ नोखा। नोखा व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को मतदान से पहले ही समाप्त हो गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम अवध चौधरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शेफाली ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने उन्हें बधाई दी।
अध्यक्ष पद के लिए राम अवध चौधरी और अरविंद कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दोनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए थे। इसके बाद 23 सितंबर को नाम वापसी की निर्धारित तिथि पर अरविंद कुमार सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर राम अवध चौधरी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद समर्थकों ने राम अवध चौधरी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर छतौना पंचायत पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उर्फ भूली मुखिया, जितेंद्र कुमार, चंदन कुमार, नगर परिषद के उपसभापति धनजी सिंह, अच्छे लाल सिंह, सुनील तिवारी, गोपाल पांडेय, संतोष कुमार, जवाहर प्रसाद चौरसिया, मंटू सिंह, राजा राम पटेल, अशोक सिंह और जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
समर्थकों ने राम अवध चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी जताते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।




















