
सीआरसी स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों बनीं प्रखंड विजेता, अब जिला स्तर पर दिखाएंगी हुनर
रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
रोहतास। नोखा सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) नोखा में सीआरसी स्तरीय विद्यालयी भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रखंड के 17 सीआरसी से छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.बच्चों ने भाषण के जरिए अपनी बात रखने की कला दिखाई, तो पेंटिंग के रंगों से अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा।
प्रतियोगिता के भाषण विधा में चांदनी कुमारी ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल कर लिया.वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में शुभी कुमारी ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।




















