[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

दावथ में विकसित भारत थीम पर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, 6 प्रतिभागी जिला के लिए चयनित

दावथ में विकसित भारत थीम पर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, 6 प्रतिभागी जिला के लिए चयनित

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, रोहतास के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र दावथ में ‘विकसित भारत 25 वर्षों के सेवा वर्ष’ थीम पर प्रखंड स्तरीय भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह, लेखपाल रवि रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। भाषण प्रतियोगिता बीआरसी दावथ में तथा पेंटिंग प्रतियोगिता मध्य विद्यालय दावथ में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं निष्पक्ष निर्णय के लिए निर्णायक मंडल में, अनिल कुमार राय,अजय कुमार, प्रियंका कुमारी, राधेश्याम प्रसाद, ज्योति प्रकाश, अजित कुमार, सुनील राम, सुदामा कुमार सिंह, श्याम कुमार शामिल थे, जबकि हेल्प डेस्क पर मंजीत कुमार, किर्ती आजाद, विद्यासागर सिंह एवं रामनिवास भगत ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के नाम:

भाषण प्रतियोगिता में तीन वर्गों से –

1. वर्ग 01 से 05 – विष्णु कुमार, कन्या प्रा० वि० कवई

2. वर्ग 06 से 08 – सुहानी कुमारी, कन्या मध्य विद्यालय दावथ

3. वर्ग 09 से 12 – पम्मी कुमारी, प्रोजेक्ट बालिका उच्च वि० दावथ

पेंटिंग प्रतियोगिता में तीन वर्गों से –

4. वर्ग 01 से 05 – काव्या कुमारी, उत्क्र० मध्य विद्यालय हमीर डीहरी

5. वर्ग 06 से 08 – अंतरा कुमारी, पी० एम० श्री० मध्य विद्यालय योगिनी

6. वर्ग 09 से 12 – आसिया प्रवीण, उच्च माध्यमिक विद्यालय जमसोना

सभी छह चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड दावथ का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में बीईओ ने सभी विजेताओं को बधाई दी और जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also
Close