[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांनदुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठकशौचालय जाने निकली युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकीकुंडवा चैनपुर थाना में 81 कांडों से जब्त 9002.07 लीटर शराब का विनष्टीकरण
पटनाबिहारराज्य

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को और सशक्त तथा प्रभावी बनाया जाएगा: मंत्री

विभाग में रिक्त पदों पर बड़े पैमाने पर शीघ्र होगी बहाली

प्रखंडों में प्रखंड सूचना अधिकारी का पद सृजन किया जाएगा

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना । बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को पहले की अपेक्षा और प्रभावी तथा सशक्त बनाया जाएगा ।
राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने विशेष बातचीत में कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचा कर इसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक दिलाने के लिए विभाग तत्पर होकर काम करेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों और जरूरतमंदों तक कैसे पहुंचे, इसको लेकर विभाग सक्रिय होकर पूरी मजबूती से प्रयास करेगा ।

श्री हजारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की आम जनता की बेहतरी और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए जो कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए गए हैं उसे और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जनसंपर्क विभाग गांव – गांव तक जाएगा ।

उन्होंने बताया कि इसके लिए कई नए कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे ।
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री ने बताया कि आम जनता को सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रखंड स्तर पर प्रखंड सूचना अधिकारी की नियुक्ति और उनके पद सृजन का प्रस्ताव लाएगा ।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में जिलों के साथ-साथ प्रखंडों में भी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया की उपयोगिता तथा भूमिका बढ़ी है । इसे देखते हुए राज्य के सभी प्रखंडों में प्रखंड सूचना अधिकारी की तैनाती जाएगी ।

जब तक प्रखंडों में प्रखंड सूचना अधिकारी की बहाली अथवा पद सृजन नहीं होता है तब तक दूसरे विभाग के अधिकारियों को भी प्रखंड सूचना अधिकारी का पदभार देकर विभागीय कार्यों को मूर्तरूप प्रदान किया जा सकता है ।

श्री हजारी ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पदाधिकारी , कर्मचारी , छायाकारों के रिक्त पदों पर शीघ्र ही बड़े पैमाने पर बहाली की जाएगी।

इसके लिए सभी प्रमंडल तथा जिला इकाइयों से रिक्ति की सूचना मंगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर बहाली होने से विभाग और प्रभावी होकर काम कर सकेगा ।

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों से जरूरतमंदों को लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी सुलभ कराने के उद्देश्य से सभी प्रमंडलों तथा जिलों में दो या तीन दिवसीय सूचना मेला का आयोजन करने पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा ।

इसके अलावा विभाग में कार्यरत तथा सूचीबद्ध कलाकारों के माध्यम से गीत , संगीत और नृत्य के जरिए विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही प्रमंडल और जिला स्तर पर पदस्थापित विभागीय अधिकारियों की बैठक कर कार्यों की समीक्षा करेंगे । इसके अलावा प्रमंडल तथा जिला स्तर के कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा ।

श्री हजारी ने बताया कि विभाग अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप ‘सूचना विभाग आमजन के साथ’ को मूल मंत्र को लेकर काम करेगा ।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए नियमों की समीक्षा की जाएगी और उसके प्रावधानों को आसान बनाया जाएगा ताकि सभी योग्य पत्रकारों को उसका लाभ मिल सके ।

Check Also
Close