[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशअरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोरआपसी प्रेम और भाईचारे से सफल हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन: बीडीओ शेफाली नोखाचनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफर
खगड़ियाबिहारराज्य

सदर विधायक छत्रपति यादव ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन, लोगों में खुशी की लहर

सदर विधायक छत्रपति यादव ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन, लोगों में खुशी की लहर

विधायक के संग बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा एवं चन्द्रशेखरम भी रहे मौजूद

खगड़िया जिला ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। योजना एवं विकास विभाग, मुख्य मंत्री क्षेत्र विकास योजनांतर्गत खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में सामुदायिक भवन, चांदनी चौक के ऊपर सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन सदर विधायक छत्रपति यादव ने किया। योजना की प्राक्कलित राशि 14,80,000/- रुपए है।

उक्त कार्य के कार्यकारी एजेंसी हैं कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, खगड़िया। विधायक छत्रपति यादव ने मीडिया से कहा एक लंबे समय से लंबित मांग आज पूरी हुई।

अब स्थानीय लोगों को हर खुशी के मौके पर सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे, अपने अतिथियों को भी ठहरा सकते हैं। विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि आम जनता की समस्याओं का समय समाधान हो सके।

उक्त अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में प्रमुख थे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), चंद्रशेखरम, नगर परिषद के कनीय अभियंता रौशन कुमार, पूर्व उप सभापति विनय पटेल, वार्ड नंबर 14 के वार्ड पार्षद पप्पू यादव, पूर्व नगर परिषद विनोद यादव उर्फ़ गुग्गु यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अक्षय कुमार सुरी, गौतम कुमार उर्फ भैया जी, शंकर यादव तथा गौतम यादव आदि।

Check Also
Close