[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
अरवलबिहारराज्य

कर्पूरी संकल्प यात्रा को लेकर जिला अतिथि गृह में पहुंचे डॉ भीम सिंह

कर्पूरी संकल्प यात्रा को लेकर जिला अतिथि गृह में पहुंचे डॉ भीम सिंह

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के सांसद और अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों को साकार करने और उनके उद्देश्यों को पूरा करने के अभियान के तहत अरवल जिला अतिथि गृह में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सही सम्मान दिया है। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है।

भाजपा ने ही जननायक कर्पूरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री भी बनाया था और भाजपा समर्थित कर्पुरी जी के सरकार ने बिहार में अतिपिछड़ी सहित अगड़ी जाति के लोगो को भी आरक्षण देकर समाजिक न्याय किया था।

भाजपा ही अत्यंत पिछड़ा वर्ग का राजनीति, सामाजिक और आर्थिक सुधार कर सकता है। इसी के उद्देश्य से अत्यंत पिछड़ा वर्ग के बैनर तले हम लोग घूम-घूम कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अत्यंत पिछड़ा वर्ग समाज के बीच में संदेश दे रहा हूं।

उन्होंने कहा की आज भी भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सांसद , लोकसभा सांसद, बिहार सरकार के मंत्री, बिहार विधान परिषद के सदस्य, बिहार विधानसभा के सदस्य बनाये हुए हैं। लेकिन विपक्ष में बैठे दलों की बात करें तो किसी ने भी अत्यंत पिछड़ा वर्ग को उचित सामान नहीं दिया है ।

राष्ट्र में जितने भी अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के महापुरुष हुए हैं उनके मार्गों पर चलकर भाजपा ने जनकल्याण का काम किया है, एवं सभी महापुरुषों को उचित सम्मान देने का भी काम किया है।

आज इसी का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार मे बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल , जननायक कर्पूरी ठाकुर, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सहित दर्जनों शोषित वंचितों की आवाज और राष्ट्र चिन्तक को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया है। कांग्रेस ने तो भारत रत्न अपने एक ही परिवार को दे दिया है l

केंद्र हो या राज्य की सरकारों में ही अतिपिछड़ी को आरक्षण दिया गया है, यही नहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतू केंद्रीय स्तर पर आयोग बनाया गया है अब जरूरत है कि रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को समीक्षा कर अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए नई व्यवस्था बनाने का।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येंद्र विश्वकर्मा ने किया इस मौके पर अत्यंत पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी, जीत कुमार, प्रदेश महामंत्री जेपी चंद्रवंशी, निशांत कुमार, रम्भु पंडित, जयकेश ठाकुर , मुन्नी चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी , शैल कुमारी चंद्रवंशी, सुजीत कुमार चंद्रवंशी, विश्वजीत कुमार चंद्रवंशी, सुमन देवी , राजकुमार चंद्रवंशी, निखिल चंद्रवंशी, गौरव कुमार, संतोष कुमार, अजय चंद्रवंशी, सुदर्शन सिंह, मनोज सिंह, रामनाथ मिस्त्री, हरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, चंदन कुमार, संजीत कुमार गांधी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close