[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
बिहारराज्यसीतामढ़ी

परिवर्तन की राह पर—रीगा विधानसभा के युवा साथी है तैयार

परिवर्तन की राह पर—रीगा विधानसभा के युवा साथी है तैयार:

आज रीगा विधानसभा अंतर्गत बैरगनिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के हसीमा में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

यह केवल एक बैठक नहीं थी, बल्कि युवाओं के सपनों, उनकी चिंताओं और बदलाव की उम्मीदों का जीवंत मंच था।

पंचायत के कोने-कोने से बड़ी संख्या में युवा साथी इस सम्मेलन में जुटे।

बात हुई—बेरोजगारी की, कि कैसे रीगा के होनहार नौजवानों को योग्य अवसर दिलाए जाएँ।

चर्चा हुई—स्वास्थ्य व्यवस्था की, जो आज भी बदहाल है।

मंथन हुआ—जलजमाव जैसी समस्याओं पर, जिससे गाँव-गाँव जूझ रहा है।

हर युवा ने खुलकर अपनी बात रखी, और सबसे अहम बात यह रही कि सभी ने एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

इस जोश, इस उम्मीद और इस प्रतिबद्धता ने ये साबित कर दिया कि रीगा का युवा अब सिर्फ बदलाव नहीं चाहता, बल्कि उसके लिए तैयार भी है।

आप सभी ऊर्जावान साथियों का तहेदिल से आभार और सच्चे मन से धन्यवाद।

हसीमा के बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद मेरे ऊपर हमेशा बना रहें।

सादर प्रणाम ।

रीगा विधानसभा के भावी प्रत्याशी और बैरगनिया शहर स्थित डॉ प्रदीप कुमार जायसवाल शिशु रोग विशेषज्ञ

यह शुरुआत है, और अब यह कारवाँ थमेगा नहीं!

#लक्ष्य_एक_रीगा_बने_सर्वश्रेष्ठ

Check Also
Close