[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यवैशाली

जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आठों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आठों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ की बैठक

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर जिला निर्वाचक पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, वैशाली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से जुड़कर सभी आठों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक की।

उन्होंने सभी से आगामी विधानसभा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने हेतु विधानसभा वार समीक्षा की।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारीयों को प्रशिक्षण दे दी गई है।

सर्वप्रथम वे उनसे संबंधित मतदान केंद्र का भ्रमण कर लेंगे एवं सभी मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (एएमएफ) की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे।

इसके अंतर्गत मतदान केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की उपलब्धता, बिजली की व्यवस्था, रैंप की उपलब्धता आदि को देख लेंगे एवं इस बिंदु पर अपना प्रतिवेदन भी समर्पित करेंगे। साथ ही सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित करेंगे।

खासकर उन मतदान केंद्रों को जहां किसी प्रकार की समस्या हो या वर्ग विशेष जाति विशेष या परिवार विशेष को मतदान करने से पूर्व में रोका गया हो या इस तरह की संभावना हो तो इससे संबंधित शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।

सेक्टर पदाधिकारी के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा गया कि सभी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। सभी सेक्टर पदाधिकारी गंभीरता पूर्वक अपने-अपने कार्य को समझ ले एवं उसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

कार्यक्षेत्र के किसी भी प्रकारकी समस्याओं हेतु त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया व कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता या कोताही न बरतने की अपील की।

बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर उपस्थित रहे।

Check Also
Close