
हिमालया किड्जी विद्यालय सासाराम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
सासाराम (रोहतास)। सासाराम नियर सेंट्रल जेल स्थित हिमालया किड्जी विद्यालय अदमापुर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति और भक्ति गीतों एवं नृत्यों से सबको प्रभावित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के संरक्षक राम आशीष सिंह, विद्यालय की प्राचार्या रमा राय, एo एसo नृत्यभूमि के डायरेक्टर अमन कुमार मौर्या, पत्रकार राजू रंजन दूबे, जे पी के इंटर कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक चारों धाम मिश्रा सहित गणमान्य लोगों ने किया।
मौके पर मौजूद शिक्षकों में रागिनी सिंह, ज्योति कुमारी, रिया कुमारी, रुबी कुमारी, रौशनी कुमारी, रानी कुमारी, अंशु कुमारी, पूजा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, राहुल कुमार इत्यादि छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक लोग मौजूद थे।
विद्यालय की तरफ से टॉप 12 माताओं को अपने बच्चों की अच्छी देखभाल एवं सफाई के साथ प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के टॉप फाइव छात्रों को विद्यालय में अच्छी उपस्थिति के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में समाज में अच्छे कार्यों के लिए मां विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अंकित कुमार, सदस्यों में मनोज कुमार, अटल कुमार, विशाल कुमार के साथ पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के निदेशक श्री बृज बिहारी राय ने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित होना चाहिए ताकि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ माताओं, छात्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को बल मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और नैतिक मूल्यों का भी विकास होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे और विद्यालय के इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रमा राय ने किया।




















