[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
बिहारराज्यरोहतास

आरंभ सम्मान से सम्मानित हुए कनक किशोर, भोजपुरी के विख्यात कवि एवं लेखक है कनक किशोर

आरंभ सम्मान से सम्मानित हुए कनक किशोर, भोजपुरी के विख्यात कवि एवं लेखक है कनक किशोर

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)। दावथ प्रखण्ड के डेढ़गाँव स्थित आरंभ विद्यालय परिसर में ‘आरंभ सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में भोजपुरी के विख्यात कवि और लेखक कनक किशोर को ‘आरंभ सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान प्रतिवर्ष शाहाबाद में जन्मे ऐसे साहित्यकार, चित्रकार या रंगकर्मी को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी रचनाओं और अपने कार्यों से अपनी माटी, अपनी भाषा और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति दिलायी हो।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जितेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में आए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में कनक किशोर की पुस्तक ‘भोजपुरी शब्द संपदा’, जितेन्द्र कुमार की ‘शब्द वातायन’ तथा ‘रजनीगंधा’ एवं भोजपुरी सम्मेलन पत्रिका के नए अंक तथा सुरेश कांटक की ‘धरती के गीत’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ।

समारोह में आए अन्य अतिथियों में नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा० अमरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रो० रविन्द्रनारायण सिंह और प्रो० विद्याशंकर तिवारी, भोजपुरी अकादमी नई दिल्ली के सदस्य रवि प्रकाश ‘सूरज’, प्रख्यात चित्रकार कौशलेश पांडे, किसान कवि लक्ष्मीकांत मुकुल तथा कवि हरेराम सिंह, इतिहासकार अध्येता कुमार शंभू शरण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कनक किशोर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वे अपनी मातृभाषा भोजपुरी के लिए और भी बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे। समारोह का संचालन प्रो० रविन्द्रनारायण सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आरंभ विद्यालय के सचिव अजय कुमार ने किया।

Check Also
Close