[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा थाना क्षेत्र के सिसिरिता ओपी अंतर्गत कुरी टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान कुरी टोला निवासी विपिन चौधरी की पत्नी पूनम देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

बुधवार की सुबह पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां दोपहर लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी मिलते ही नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालकर के साथ-साथ सिसिरिता ओपी प्रभारी नीरज कुमार एवं एसआई विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के गले में रस्सी पाई गई है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

मृतका पूनम देवी के भाई ने बताया कि पूनम देवी रामपुर नरेश के नरेंद्र चौधरी की पुत्री थी। उसकी शादी वर्ष 2011 में विपिन चौधरी से हुई थी तथा 2013 में गौना हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि 3 जनवरी 2026 को पूनम देवी ने महिला थाना में प्रताड़ना को लेकर आवेदन दिया था।

इस मामले में 7 जनवरी 2026 को समझौता हुआ था, जिसमें यह आश्वासन दिया गया था कि आगे ठीक से जीवनयापन किया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि पति विपिन बिहारी नशे का आदी था।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद वे थाना में आवेदन देंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही।

Check Also
Close