[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव और पार्वती का प्रेम त्याग समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक हैं:- मंजीत मनोहर मिश्रादावथ में बिजली चोरी के खिलाफ तीन घरेलू परिसरों पर प्राथमिकी दर्ज48 घंटे में आ रहा 92,700 मीट्रिक टन LPG, ईरान की इच्‍छा भारत ने की पूरी, गैस संकट पर सरकार ने क्‍या-क्‍या बताया?पुराना पोस्टमार्टम हाउस–आंबेडकर चौक रिंग बांध सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ।खगड़िया अब स्टील सिटी बनेगा, उपमुख्यमंत्री की घोषणा, 6 हजार करोड़ का निवेश…घरेलू गैस का नहीं हो रही है ऑनलाइन बुकिंगअरवल जिला अधिकारी द्वारा किया गया नवनिर्मित पशुपालन कार्यालय भवन का निरीक्षणदिन में मुख्यमंत्री, शाम में सहरसा में गोलियों की बौछार, मीरा टॉकीज के पास छोटू मिश्रा की हत्या…झाझा में शिक्षक का अपहरण, रसोइया को रास्ते में छोड़ा; बाइक बरामद, पुलिस छानबीन में जुटीनए राज्यपाल के मार्गदर्शन में बिहार राज्य विकास और जन कल्याण के पथ पर होगा अग्रसर:- डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग मंत्री
बिहारराज्यरोहतास

दावथ में बिजली चोरी के खिलाफ तीन घरेलू परिसरों पर प्राथमिकी दर्ज

दावथ में बिजली चोरी के खिलाफ तीन घरेलू परिसरों पर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास): बिजली चोरी की रोकथाम एवं बिलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बिक्रमगंज द्वारा लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कनीय विद्युत अभियंता की टीम द्वारा दावथ प्रखंड के अकोढ़ा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान एक उपभोक्ता को मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इस मामले में अकोढ़ा गांव निवासी हरेश्वर सिंह, पिता-अमावश सिंह पर 16001 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं बिना वैध विद्युत कनेक्शन लिए अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के आरोप में छठु सिंह पिता-अमावश सिंह पर 18689 रुपये तथा लक्ष्मण सिंह पिता-अमावश सिंह पर 17603 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभागीय जांच में यह भी पाया गया कि दोनों के परिसरों में बिजली मीटर स्थापित नहीं था।

कनीय विद्युत अभियंता, दावथ अर्जुन कुमार ने बताया कि गठित टीम द्वारा मौके पर ही अवैध कनेक्शन हटाते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा विभागीय नियमानुसार जुर्माना निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें तथा समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Check Also
Close