[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
बिहारराज्यरोहतास

अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोह

अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोह

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज( रोहतास) बिक्रमगंज शहर के अंजबित सिंह कॉलेज के सभागार में धूमधाम से गणित विभाग द्वारा आयोजन हुआ। यह आयोजन अन्य शिक्षाविदों के साथ-साथ गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार द्वारा किया गया।

जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश राम ने किया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 30 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गणित विभाग के द्वितीय वर्ष का छात्र दिव्यांशु कुमार सिंह, द्वितीय स्थान हिंदी विभाग के द्वितीय वर्ष का छात्र कुमार दीपक और तृतीय स्थान पर गणित विभाग के द्वितीय वर्ष का छात्र शुभांशु कुमार ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विभिन्न विभाग के छात्र- छात्राएं और शिक्षकों ने अपने संबोधन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस 2026 के विषय ‘गणित और उम्मीद’ पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग के तृतीय वर्ष की छात्रा श्रुति कुमारी और द्वितीय वर्ष का छात्र शुभांशु कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

विषय वस्तु पर विचार प्रस्तुत करने वालों में बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह, जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भास्करम अँग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार मनोविज्ञान विभाग के डॉ. शमा परवीन, इतिहास विभाग के डा. फैजल अहमद की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में क्विज प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों द्वारा प्रमाणपत्र और गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार द्वारा लिखित गणित के पुस्तक का सेट देकर सम्मानित किया गया। यह महाविद्यालय के लिए एक यादगार आयोजन था।

Check Also
Close