[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमनमैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने 463 अंक लाकर बढ़ाया मान, लोगों ने दी बधाईअवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तारऋषि कुमार ने जिले में दावथ प्रखंड का नाम किया रौशनस्टार मैथमेटिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजनबिहार राजनीति में हलचल.. CM नीतीश ने विधान परिषद से दिया इस्तीफासुप्रिया बनी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉपर नंबर 8, गांव फखरपुर सहित जिले का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषित किया परिणाममौत बनकर दौड़ा ‘बालू से लद्दाख ट्रक’, सूरत से लौटे इकलौते चिराग को ओवरलोड ट्रक ने बुझायामैट्रिक परीक्षा में पल्लवी ने 482 अंक लाकर बढ़ाया रामगढ़ का मान
बिहारराज्यरोहतास

ऋषि कुमार ने जिले में दावथ प्रखंड का नाम किया रौशन

ऋषि कुमार ने जिले में दावथ प्रखंड का नाम किया रौशन

479 अंक प्राप्त कर जिला में चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय की छात्रा दुर्गा ने भी 450 अंक प्राप्त किया

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास) कोआथ नगर पंचायत के जगनारायण प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र ऋषि कुमार ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 में 479 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जिससे पूरे दावथ प्रखंड का नाम रौशन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे कोआथ नगर पंचायत और दावथ प्रखंड को गर्व महसूस हो रहा है।

ऋषि कुमार की इस सफलता के पीछे उनके माता रीना देवी और पिता बीरेंद्र कुमार चौधरी, विद्यालय शिक्षकों और अपने खुद के प्रयासों का बड़ा हाथ है। उसने किसी कोचिंग संस्थान का सहायता नहीं लिया। केवल नियमित विद्यालय जाता रहा।उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया और समर्थन दिया ।

ऋषि कुमार के परिवार ने बताया कि वे बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं और उनकी इस सफलता के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की हैं विद्यालय के प्राचार्य राजेश रंजन चौधरी ने कहा कि ऋषि कुमार की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ पूरे प्रखंड का नाम रौशन हुआ है और वे उनकीउज्जवल भविष्य की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हैं। विद्यालय परिवार उनको सम्मानित भी करेगा।

नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष गंगासागर कुशवाहा, राजद प्रखंड अध्यक्ष हैदर सिद्दीकी, उसरी मुखिया संजय कुमार सिंह पूर्व उप प्रमुख गोपाल जी सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार सिंह, अभिषेक पटेल, अनुज चौधरी, पूर्व प्रमुख रघुनाथ सिंह सहित प्रबुद्ध समाज सेवायों ने भी ऋषि कुमार को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगे।

ऋषि कुमार की इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

वही प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की छात्रा दुर्गा कुमारी, ने भी 450 अंक ,प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया।

विद्यालय के प्राचार्य चंद्रकांत दीपक, शिक्षक अभिषेक कुमार ,अजय कुमार शाश्वत, अजीत कुमार, उत्तम तिवारी,सहित शिक्षकों ने दुर्गा को बधाई दिया है।

वही, सलोनी कुमारी, 442 अंक,प्रियांशु,437 अंक, सम्मा प्रवीण,436 अंक, खुशी कुमारी,434 अंक प्राप्त किया।

Check Also
Close