[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

लक्ष्मी नारायण स्वामी जी महाराज ने मां भलुनीभवानी के दरबार में किया दर्शन-पूजन, भक्तों को दिया धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेशकुर्था प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में सहयोग शिविर का निरीक्षण: जनसेवा, सुशासन और विकास का सशक्त उदाहरणमहिला चैकिंग स्टॉफ का जलवा, 2026/2027 वित्तीय वर्ष में रेलवे के खजाने को भर दिया, 38 लाख 91 हजार, 890 रुपए जुर्माने के रूप में वसूलीढाका, रक्सा रहीमपुर स्थित चप्पल फैक्ट्री में हुई जांच, अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन का दिया गया निर्देशरेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात, झाझा होकर तिरुपति बालाजी जाने के लिए एक नई ट्रेन चलेगी।रक्सौल से विदा हुए प्रशिक्षु IPS हेमंत कुमार सिंह, बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों ने सराहासामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में राशि का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार जहानाबाद की जन-जागरूकता रैलीबांकीपुर उपचुनाव: एक विधायक चुनने का चुनाव या बिहार की तकदीर बदलने की महापरीक्षा?राष्ट्रप्रेम एवं जनसेवा को समर्पित समीक्षा बैठक 
पूर्वी चम्पारणप्रौद्योगिकीबिहारराज्यस्टार्टअप

मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनी

मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनी

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में आज से 18 अप्रैल 2026 तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा आयोजित रक्षा उपकरणों की मॉडल प्रदर्शनी प्रारंभ हो गई है। यह प्रदर्शनी आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं के लिए देश की अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों एवं नवाचारों को नजदीक से समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।

प्रदर्शनी में विभिन्न आधुनिक रक्षा उपकरणों एवं तकनीकों के मॉडल प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास होगा तथा उन्हें अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीखने, समझने और अपने भविष्य के करियर के विकल्पों को जानने का एक उत्कृष्ट मंच है।

आगंतुकों की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिनमें सुगम यातायात, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित एवं सहज वातावरण में प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकें।

जिला प्रशासन, मोतिहारी सभी नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विशेष रूप से छात्र-छात्राओं से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी में भाग लें, नई तकनीकों को समझें तथा अपने ज्ञान का विस्तार करें।

यह प्रदर्शनी मोतिहारी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो जिले में विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।

आइए, अपने परिवार और विद्यार्थियों के साथ इस प्रेरणादायक प्रदर्शनी का हिस्सा बनें और देश की वैज्ञानिक प्रगति को करीब से देखें।

Check Also
Close