
समाजसेविका स्व. कुंती देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने किया नमन।
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास), प्रखंड के प्रख्यात समाजसेविका स्व. कुंती देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सभा की शुरुआत स्व. कुंती देवी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
‘सेवा ही धर्म था उनका’
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. कुंती देवी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। गरीब-बेसहारा लोगों की मदद, बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर काम किया। उनका सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व हर किसी को प्रभावित करता था।
उनके पति वरिष्ट कांग्रेस नेता गौरी शंकर मिश्रा पुत्र सुनील कुमार, मिथिलेश मिश्रा,भतीजा पत्रकार चारों धाम मिश्रा, विपुल कुमार , अशोक कुमार, पंचम सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।




















