
पुर्व एम एल सी सह चकाई विधायक प्रत्याशी संजय प्रसाद का दौरा धुंआधार जारी
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
उमस भरी गर्मी और लु के बीच दर्जनों गांव का दौरा कर रहे संजय प्रसाद
पुर्व विधान परिषद सदस्य सह चकाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी श्री संजय प्रसाद का दौरा जमुई जिले में धुंआधार जारी है । इसी क्रम में बुधवार को श्री प्रसाद दर्जनों गांवों में आयोजित विवाह समारोह में जाकर नव दंपती को आशीर्वचन दिए।
साथ ही गृह प्रवेश एवं मुंडन संस्कार कार्यक्रम कर रहे लोगों के यहां जाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी । इसी प्रकार स्वर्ग सिधार चुके व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया । बताया जाता है कि श्री प्रसाद जिस प्रकार भीषण गर्मी और लु का प्रवाह किए वगैर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं इस प्रकार आज तक कोई भी नेता और जन प्रतिनिधि ने नहीं किया ।
बुधवार को किए गए दौरे में जमुई जिले के खेरा प्रखंड अंतर्गत केराकादो गांव निवासी विकास सिंह के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सहभागिता , सोनो प्रखंड के दुबेडीह गांव निवासी नागेश्वर यादव के यहां आयोजित विवाह समारोह व बहुभोज कार्यक्रम में सहभागिता ,
ढाकोटांड़ गांव निवासी नरेश साह के यहां नव जुगल जोड़ी को आशीर्वचन , तेरुखा गांव निवासी मनोज यादव के पुत्री की विवाह समारोह में सहभागिता ओर वर वधू को आशीर्वचन , कटावत गांव निवासी अर्जून दास के यहां आयोजित विवाह समारोह में वर वधू को आशीर्वचन , चकाई प्रखंड के कोठिया गांव निवासी भाजपा नेता संतु प्रसाद यादव के पुत्र का विवाह समारोह में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वचन , सोने गांव निवासी मुरली वर्मा के पुत्री की विवाह समारोह में सहभागिता ओर नव जुगल जोड़ी को आशीर्वचन , तिवारीडीह गांव निवासी बुधन राम के पुत्री की विवाह समारोह में शामिल होकर नव दंपती को आशीर्वचन,
बाघा गांव निवासी निरंजन वर्मा के पुत्र का विवाह समारोह में सहभागिता ओर वर वधू को आशीर्वचन , असहना गांव निवासी विनोद राय के यहां आयोजित चुड़ाकरण मुंडन संस्कार कार्यक्रम में भागिदारी , चंद्रमंडीह गांव निवासी खांखु तांती के पुत्र का विवाह समारोह व प्रितिभोज में सहभागिता , चोरकट्टा गांव निवासी फुलदेव पासवान के पुत्री की विवाह एवं प्रितिभोज कार्यक्रम में शामिल तथा धमनियां गांव निवासी गौरी राम के द्वारा देवघर स्थित आवास पर शुभ गृह प्रवेश कार्यक्रम में सहभागिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे अपने निवास स्थान को प्रस्थान कर गए ।
ज्ञात हो कि श्री प्रसाद के द्वारा लगातार दौरा किया जाना एवं एक दिन में एक दर्जन से अधिक गांवों में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता लेना आम लोगों के बीच चर्चा व्याप्त है ।




















