[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

अनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौत

अनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौत

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के आरा-मोहनियां एनएच पर बेलवैया मठिया मोड़ के समीप सोमवार की अहले सुबह अनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में बस से उतर रहे 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि सभी लोग चेनारी के लोधी गांव में तिलक चढ़ाकर गांव लौटे थे। गांव के पास मोड़ पर बस और पिकअप को खड़ा कर कुछ लोग बस से उतर रहे थे और पिकअप से कुछ सामान उतारकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

इसी बीच एक अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में बेलवैया मठिया के लड़की के पिता अशोक कुमार सिंह, चाचा पिंटू कुमार, रामेश्वर सिंह, भगिना छोटू कुमार एवं मामा रामब्रत सिंह शामिल हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को वाराणसी रेफर किया गया है।

घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Check Also
Close