[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशअरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोरआपसी प्रेम और भाईचारे से सफल हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन: बीडीओ शेफाली नोखाचनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफर
बिहारराज्यरोहतास

बराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानी

बराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानी

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मौजा बराव थाना संख्या 407, खेसरा संख्या 3802 में गुरुवार 7 मई 2026 को भूमि बंदोबस्त प्राप्त सात लाभुकों को प्रशासन की मौजूदगी में दखल -देहानी करवाई गई।

इस दौरान अंचल अधिकारी, मकसूदन चौरसिया अंचल अमीन, संजीव कुमार स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बब्लू गुप्ता सहित अन्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को निर्धारित भूमि का स्थलीय सत्यापन कर कब्जा दिलाया।

दखल -देहानी पाने वाले लाभुकों में रामबरन चौधरी पिता स्वर्गीय द्वारिका चौधरी, कुलवंती देवी पति वीरेंद्र उरांव, मनीता देवी पति संजय उरांव, शारदा देवी, कुलेल देवी पति राशि खरवार, कश्मीरा देवी पति कमलेश चौधरी एवं अंजू कुंवर पति स्वर्गीय संजय चौधरी शामिल हैं।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सरकार की भूमि बंदोबस्त योजना के तहत पात्र लाभुकों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें स्थायी आवास एवं जीवनयापन में सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल की सराहना करते हुए इसे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरा कदम बताया।

Check Also
Close