[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

राम और शक्ति की आराधना से ही राष्ट्र मज़बूत होगा: – आलोक सिंह

राम और शक्ति की आराधना से ही राष्ट्र मज़बूत होगा: – आलोक सिंह

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) केदार चवरी में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ में दिनारा विधानसभा के विधायक आलोक सिंह शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ मंडप में विधि-विधान से दर्शन-पूजा की और आचार्य राहुल मिश्रा , सुनील भारद्वाज, भगवती शरण मिश्रा, विनोद पंडित, नागेश मिश्रा, जगनारायण पाठक, सचिन मिश्रा से आशीर्वाद लिया।

विधायक आलोक सिंह ने यज्ञ की परिक्रमा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा, “धर्म और संस्कृति हमारी पहचान है। ऐसे महायज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं। राम और शक्ति की आराधना से ही राष्ट्र मजबूत होगा।”

उन्होंने यज्ञ समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि *”इतने बड़े धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना है। युवा पीढ़ी को भी इससे जुड़ना चाहिए।”यज्ञाधीश
विनोद व्यास जी ने विधायक को आशीर्वाद देते हुए कहा, “राजा का धर्म प्रजा की सेवा है। आप जैसे जनप्रतिनिधि जब धर्म के कार्यों में आगे आते हैं तो जनता का विश्वास और बढ़ता है।”
यज्ञ समिति की ओर से अंग वस्त्र देकर स्थानीय विधायक आलोक सिंह को सम्मानित किया गया।

Check Also
Close