[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशअरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोरआपसी प्रेम और भाईचारे से सफल हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन: बीडीओ शेफाली नोखाचनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफर
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

तेलंगाना फैक्ट्री हादसे में मृत श्रमिक की विधवा को दावथ सीओ ने सौंपा 2 लाख का चेक

तेलंगाना फैक्ट्री हादसे में मृत श्रमिक की विधवा को दावथ सीओ ने सौंपा 2 लाख का चेक

रोहतास दावथ संवाददाता चारों धाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) अंचल कार्यालय दावथ में मंगलवार को सीओ सौरभ कुमार ने आपदा प्रबंधन राहत कोष से कोआथ नगर पंचायत के डीलीया गांव की एक आश्रित महिला को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि बीते वर्ष 30 जून 2025 को तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले की सिंगची केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में डीलीया गांव निवासी शशि भूषण कुमार, पिता बिहारी रवानी की मौत हो गई थी। शशि भूषण कुमार वहां वर्कर के रूप में कार्यरत थे।

मृतक की आश्रित विधवा पत्नी निशा कुमारी को आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत दो लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक सौंपा गया।

सीओ ने कहा, “सरकार आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों के साथ खड़ी है। नियमानुसार त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।”

इस मौके पर राजस्व अधिकारी विकास पंडित, प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरि ओम दूबे समेत अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे।

Check Also
Close