[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशअरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोरआपसी प्रेम और भाईचारे से सफल हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन: बीडीओ शेफाली नोखाचनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफर
बिहारराज्यरोहतास

हवन-पूर्णाहुति और भंडारे के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य समापन, उमड़े श्रद्धालु

हवन-पूर्णाहुति और भंडारे के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य समापन, उमड़े श्रद्धालु

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) दावथ प्रखंड के उसरी पंचायत के केदार चवरी में पिछले सात दिनों से चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ का गुरुवार को हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। समापन के दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सुबह से ही यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रों की गूंज रही। मुख्य यजमानों द्वारा आचार्य राहुल मिश्रा सुनील भारद्वाज,के सान्निध्य में सवा लाख मंत्रों की पूर्णाहुति डाली गई। इसके बाद कन्या पूजन और महाआरतीका आयोजन हुआ। 108 कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा व उपहार भेंट किए गए।

भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से आए 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन “जय माता दी” के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया, सात दिनों तक चले इस महायज्ञ में प्रतिदिन देवी भागवत कथा, राम जन्मोत्सव, राम-विवाह और झांकियों का आयोजन हुआ। क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी बारिश और विश्व कल्याण के लिए यह यज्ञ कराया गया।

यज्ञाधीश विनोद व्यास जी ने कहा,”जहां यज्ञ होता है, वहां देवता स्वयं निवास करते हैं। इस महायज्ञ से पूरा क्षेत्र ऊर्जावान हुआ है। मां भगवती सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें।”

यज्ञ समिति ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार जताया। शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए सभी ने समिति को बधाई दी।

मौके पर मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख चितरंजन पासवान, लोक गायक लालबाबू व्यास शर्मा, मुखिया संजय कुमार सिंह, कैप्टन संजय सिंह,कर्मेंद्र सिंह, मिथलेश साधुजी, हरेराम सिंह, बीडीसी कलेन्द्र राम, आजाद कुमार सिंह,संत प्रसाद सिंह,श्रीपति सिंह,राजेश्वर कुमार,मनोज कुशवाहा,विष्णु शर्मा, लालजी सिंह,बंधन शर्मा,मनी राज,अवधेश सिंह,लाल पेश सिंह,सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close