[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

घोड़ासहन के झरोखर थाना क्षेत्र के बंद घर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाया मकान, बड़ा हादसा टलामोतिहारी: 99 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 330 बोतल शराब व दो बाइक जब्तमनरेगा में कथित भ्रष्टाचार उजागर करना पड़ा महंगा! पत्रकार चन्द्रशेखर आजाद गिरफ्तार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोपनेपाल में भीषण सड़क हादसा: 100 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 20 लोगों की दर्दनाक मौतऔरंगाबाद: मासूम की निर्मम हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले जदयू नेता, स्पीडी ट्रायल और कड़ी सजा की उठाई मांगबिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग महिला का कराया इलाजविधायक ने किया डीलिया प्राथमिक विद्यालय के मिट्टीकरण कार्य का निरीक्षणबड़ी वारदात की फिराक में जुटे अपराधियों पर पुलिस की छापेमारी, लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तारबेल के नाम पर पैसे वसूली का मामला: महिला थानाध्यक्ष निलंबित, चालक गृहरक्षक भी ड्यूटी से हटाया गयाहत्या से पहले बेरहमी से पिटाई? शरीर पर घाव दे रहे है गवाही !
बिहारराज्यरोहतास

विधायक ने किया डीलिया प्राथमिक विद्यालय के मिट्टीकरण कार्य का निरीक्षण

विधायक ने किया डीलिया प्राथमिक विद्यालय के मिट्टीकरण कार्य का निरीक्षण

कहा – “जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत, जनसेवा ही मेरा सबसे बड़ा धर्म “

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास ) दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कोआथ के ग्राम डीलिया में संचालित प्राथमिक विद्यालय में चल रहे मिट्टीकरण कार्य का शुक्रवार को स्थानीय विधायक ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में विधायक ने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं मापदंडों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया।

“मैं सेवक बनकर आया हूं”

मौके पर विधायक ने कहा कि “जनप्रतिनिधि होना मेरे लिए केवल पद नहीं, बल्कि जनता के प्रति पवित्र दायित्व है। आपने मुझे विधायक नहीं, अपना सेवक बनाकर भेजा है। क्षेत्र के हर विकास कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है।”

उन्होंने कहा कि वे इसी संकल्प के साथ नियमित रूप से क्षेत्र के विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करते हैं, ताकि सरकारी राशि का सही उपयोग हो और उसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे।

“विकास तभी सार्थक जब जनता को भरोसा हो”

विधायक ने कहा कि _“विकास तभी सार्थक है जब उसकी गुणवत्ता पर जनता को पूरा भरोसा हो। दिनारा के समग्र विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करता रहूंगा। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

इस अवसर पर बीईओ आनंद किशोर सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष गंगा सागर सिंह, उसरी पैक्स अध्यक्ष ज्योति कुशवाहा,अभिषेक पटेल,पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक के इस पहल की सराहना की।

Check Also
Close