
नीट परीक्षा में सत्यम कुमार की सफलता से क्षेत्र में खुशी, ज्ञान केन्द्र स्कूल में हुआ सम्मान
रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र सत्यम कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। सत्यम कुमार की प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान केन्द्र स्कूल से हुई है।
उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं छात्रों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि सत्यम कुमार की मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन का परिणाम है कि उन्होंने नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस मौके पर ज्ञान केन्द्र स्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीनाथ राम मनोज कुमार चंद्रवंशी दिवाकर मिश्रा , बृजेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार शर्मा, रामप्रवेश सिंह,मो, हसनैन ख़ान,जगत भूषण पटेल एवं सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने सत्यम कुमार को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




















