[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेत के कणों से रचा विश्व इतिहास: चंपारण के लाल मधुरेंद्र कुमार का नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, नीतीश कुमार ने किया सम्मानितचहल्लुम पर्व को लेकर दावथ में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की अमन-चैन बनाए रखने की अपीलनोखा: क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृतकरपी परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का सफल वितरणसिमुलतला में मनाई गई प्रेमचंद जयंती, साहित्यिक संगोष्ठी में रेलकर्मियों ने साझा किए विचारमोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘ऑपरेशन 3.0’ में बिहार में दूसरा स्थान“नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट! 15 KM इलाके में कड़ी निगरानी, नशा तस्करों पर मोतिहारी DM का बड़ा एक्शन”गेरुआ में केसरवानी कांवरिया सेवा फाउंडेशन झाझा के सेवा शिविर का भव्य शुभारंभशराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, तुरकौलिया पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेलनेपाली किशोरी को गुजरात ले जाने की कोशिश नाकाम, एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी की आशंका विफल
बिहारराज्यरोहतास

चहल्लुम पर्व को लेकर दावथ में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की अमन-चैन बनाए रखने की अपील

चहल्लुम पर्व को लेकर दावथ में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की अमन-चैन बनाए रखने की अपील

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) आगामी चहल्लुम पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को दावथ थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने की।

इस अवसर पर दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयारा और अंचलाधिकारी गौरव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर अपने सुझाव रखे।

प्रशासन ने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ *विकास कुमार* ने कहा कि “चहल्लुम का पर्व त्याग और बलिदान का प्रतीक है। इसे हमें शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना है।”

उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयारा ने आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त की जाएगी। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुखिया संजय कुमार सिंह, समाजसेवी परवेज सिद्दीकी, सभाचंद चौधरी, कामेश्वर चौधरी, तसलीम खान, सोनू खान, चांद खान, अशोक तिवारी, रिंकू खान, कांग्रेस नेता रघुनाथ सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि दावथ क्षेत्र में हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब कायम रही है। इस बार भी चहल्लुम पर्व पूरी शांति और आपसी प्रेम के साथ मनाया जाएगा।

Check Also
Close