[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

फंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनीRLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमबिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देशसिकंदरा में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; तीन कट्टे और चार कारतूस बरामदड्रोन से निगरानी में SSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई, 279 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामदSSB 20वी बटालियन की बड़ी कामयाबी, नेपाल से भारत लाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरारबिक्रमगंज में 31 अगस्त से शुरू होगा विहंगम योग जयंती समारोह, विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजनजेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मैडल, ट्रॉफी व कॉपी-कलम देकर किया गया सम्मानितजमुई में वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर मिलेगा मुआवजा, 24 घंटे के भीतर देनी होगी सूचना
बिहारराज्यरोहतास

बिक्रमगंज में 31 अगस्त से शुरू होगा विहंगम योग जयंती समारोह, विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन

बिक्रमगंज में 31 अगस्त से शुरू होगा विहंगम योग जयंती समारोह, विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज, रोहतास: रोहतास जिले के विक्रमगंज स्थित अनुमण्डल कोर्ट के समीप करियवा बाल धारूपुर में विहंगम योग के प्रणेता अनन्त श्री सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज की 139वीं जन्म-जयन्ती के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य विहंगम योग समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर 5101 कुण्डीय विश्वशान्ति वैदिक महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। यह समारोह 31 अगस्त और 1 सितम्बर 2026 को सोमवार एवं मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सायं 6 बजे से संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी एवं जय स्वर्वेद कथा का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का शुभारम्भ 1 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से होगा।

उसी दिन रात्रि 8 बजे से सद्गुरु आचार्य श्री स्वतन्त्रदेव जी महाराज अपने अमृतवचन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आयोजकों ने बताया कि विश्वशान्ति और मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।

विहंगम योग समारोह में स्वर्वेद के सिद्धान्तों और सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज के जीवन दर्शन पर विशेष चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन ध्वज पूजा से की गई। कोई जिसमें कई श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई।

जिसमें पूर्व उपसभापति विकास सिंह उर्फ सरसठ सिंह जदयू नेता, कार्यक्रम संयोजक सियाराम सिंह, अनुमंडल संयोजक रामधनी सिंह, मीडिया प्रभारी प्रहलाद तिवारी, डॉ. जयप्रकाश सिंह ,लालचंद पटेल, राम पुकार सिंह, विंध्याचली देवी, शारदा जी, विमला जी, विजय, सत्य प्रकाश (नीपू तिवारी) मधुकर जी, निर्मल सिंह, उपेंद्र सिंह आदि अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

Check Also
Close