[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

फंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनीRLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमबिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देशसिकंदरा में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; तीन कट्टे और चार कारतूस बरामदड्रोन से निगरानी में SSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई, 279 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामदSSB 20वी बटालियन की बड़ी कामयाबी, नेपाल से भारत लाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरारबिक्रमगंज में 31 अगस्त से शुरू होगा विहंगम योग जयंती समारोह, विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजनजेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मैडल, ट्रॉफी व कॉपी-कलम देकर किया गया सम्मानितजमुई में वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर मिलेगा मुआवजा, 24 घंटे के भीतर देनी होगी सूचना
बिहारराज्यरोहतास

ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज, (रोहतास, ) भारत सरकार के _”नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान”_ के अंतर्गत शनिवार को अनजबित सिंह महाविद्यालय, बिक्रमगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की पहल NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेश पाण्डेय ने की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. ओम प्रकाश राम, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर डॉ. अखलाक अहमद एवं चंदशेखर कचहरी के सचिव अजय शंकर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश राम ने कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का नशामुक्त, स्वस्थ एवं अनुशासित होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाएं।

कार्यक्रम का समापन “नशा मुक्त भारत” के संकल्प के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण की भावना देखने को मिली।

Check Also
Close