मजदूर को घर बुलाकर मारी गोली, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित का घर फूंका

मजदूर को घर बुलाकर मारी गोली, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित का घर फूंका
योगियां गांव में तनाव, एसपी रौशन कुमार ने संभाला मोर्चा
रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
बिक्रमगंज/रोहतास । रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुई स्थित योगियां गांव में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया ।
55 वर्षीय मजदूर चंद्रेश्वर चौधरी मनिहारी टोला निवासी को जोगियां गांव के ही अजीत तिवारी ने अपने घर बुलाकर गोली मार दी । घटना के बाद आरोपित कथित तौर पर चंद्रेश्वर चौधरी का शव अपने वाहन में रखकर फरार हो गया ।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया । गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित अजीत तिवारी के घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा लाखों रुपये के मूल्य का सामान जलकर राख हो गया ।
घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है ।सूचना पर दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन ग्रामीणों के विरोध और आक्रोश के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी रही ।
हालात को नियंत्रित करने के लिए बिक्रमगंज के डीएसपी सिंधु शेखर सिंह कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे,लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो सका ।
बाद में रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया ।समाचार लिखे जाने तक आरोपी और मृतक का शव बरामद नहीं किया गया था ।




















