[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशअरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोरआपसी प्रेम और भाईचारे से सफल हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन: बीडीओ शेफाली नोखाचनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफर
बिहारराज्यरोहतास

शॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राख

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास: नोखा। हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में 7 अगस्त को शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखी मशीनरी, तैयार माल समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री संचालक और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा काफी सामान और अन्य संपत्तियां जलकर नष्ट हो चुकी थीं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री अनीता देवी हेमचंद सत्तू फैक्ट्री पहुंचीं। उन्होंने फैक्ट्री के डायरेक्टर से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। पूर्व मंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित फैक्ट्री संचालक से बातचीत की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

फैक्ट्री डायरेक्टर ने पूर्व मंत्री को आगजनी की पूरी घटना और इससे हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग की वजह से फैक्ट्री की करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद फैक्ट्री संचालन पर भी असर पड़ा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आगजनी की घटना की जांच कराने तथा नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है।

Check Also
Close