
समाज ने खोया अपना हमदर्द, शंभू प्रसाद के निधन पर उमड़ा शोक की लहर
रोहतास: नोखा नोखा नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 स्थित मुख्य बाजार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक शंभू प्रसाद शौडिक के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की खबर मिलते ही.बिहार विधानसभा की आवास समिति के अध्यक्ष साह नोखा विधायकनागेंद्र चंद्रवंशी, नगर परिषद सभापति राधेश्याम सिंह, उपसभापति धनजी सिंह, नगर पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद शौडिक, बीस सूत्री अध्यक्ष रुपेश चंद्रवंशी, पूर्व नगर अध्यक्ष बृजबिहारी प्रसाद गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे।
सभी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि शंभू प्रसाद शौडिक समाज के प्रति समर्पित, मिलनसार और संवेदनशील व्यक्ति थे। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे.उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.उनका सामाजिक योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
सभापति राधेश्याम सिंह ने कहा कि वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे. उपसभापति धनजी सिंह ने भी उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मौके पर प्रीतम पटेल, मनोज कुमार गुप्ता, अनिल सिंह माल बाबू, कल्याण सिंह, संजय कुमार गुप्ता, विजय सेठ, जितेंद्र कुमार उर्फ पंकज, रोशन कुमार, उमाशंकर प्रसाद शौडिक, अजय कुमार, बैजू कुमार और पवन प्रकाश सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।




















