
तपोभूमि सिद्धपीठ परमानंद पुरी कुटीधाम मालियाबाग मे रंगनाथ स्वामी झूला महोत्सव का हुआ आयोजन, 24 घंटे का हुआ अखंड हवन
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ, (रोहतास) श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि के पावन अवसर पर बुधवार को दावथ प्रखंड के परमेश्वरपुर, मलियाबाग स्थित तपोभूमि सिद्धपीठ परमानंदपुरी कुटी धाम में “श्री श्री 1008 श्री रंगराज स्वामी झूला महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत अखंड गुरुनाम संकीर्तन, अखंड हवन,अखंड दीप,गुरु पूजा और भव्य भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर अपने गुरु श्री महेश्वर दास त्यागी जी महाराज का दर्शन प्राप्त किए।
व्यवस्थापक परम श्रद्धेय आज्ञानुसार दास उर्फ उपेन्द्र बाबा ने सभी भक्तजनों को इस पुनीत अवसर पर जो भक्त शामिल हुए उनको आशीर्वाद दिया।
भक्तों का मानना है कि गुरु नाम के संकीर्तन से मन शांत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मौके पर अयोध्या से पधारे संत वाल्मीकि दास, गोल्डेन प्रिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।




















