
दावथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के पुत्र के जन्मदिन पर बधाईयों का लगा तांता
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास) दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दावथ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार के सुपुत्र रियान विराज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों मिडिया बंधु एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर नन्हे रियान विराज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सभी ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि रियान विराज अपने पिता की तरह ही मेधावी और समाज सेवा के क्षेत्र में नाम रोशन करेंगे।
बीडीओ विकास कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


















