
दावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोर
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ, (रोहतास) दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सीताराम सिंह की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई।
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख समितियों के डाटा सत्यापन, संशोधन एवं कंप्यूटरीकरण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। बिहार राज्य सहकारी बैंक के निर्देश के आलोक में DCT से संबंधित डाटा का सत्यापन कर ERP एप्लीकेशन में प्रविष्टि की जानी है।
उन्होंने बताया कि पैक्स वोटर लिस्ट से जुड़े किसानों के बीच फॉर्म भरने को लेकर भी सक्रियता बढ़ गई है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी। पैक्स द्वारा निर्धारित एक्सेल टेम्पलेट में आवश्यक जानकारी भरकर हस्ताक्षरित किया जाएगा।
इसके बाद प्रखंड स्तर पर डाटा की जांच और सत्यापन होगा। त्रुटि या अधूरी जानकारी मिलने पर संबंधित पैक्स से सुधार करवाया जाएगा। इसके बाद डाटा सिस्टम इंटीग्रेटर की टीम को उपलब्ध कराया जाएगा और ERP में प्रविष्टि के बाद रिपोर्ट का पुनः सत्यापन किया जाएगा।
बैठक में पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह, रणजीत सिंह, प्रबंधक धनजीत ठाकुर, सुजीत कुमार, सरोज चौबे, लेखा सहायक मुन्ना पाल, कार्यपालक सहायक वंदना कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।



















