[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुकचंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानीदावथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के पुत्र के जन्मदिन पर बधाईयों का लगा तांताप्राचीन इमली पेड़ के नीचे विराजमान बाबा ब्रह्मदेती एवं कुलाजोत बाबा की वार्षिक पूजा संपन्नसद्गुरु सदाफलदेव जी की 139वीं जयंती पर दो दिवसीय विहंगम योग समारोह, आचार्य स्वतंत्रदेव जी की अमृतवाणी होगी मुख्य आकर्षणनाले में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, जदयू जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

शॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राख

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास: नोखा। हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में 7 अगस्त को शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखी मशीनरी, तैयार माल समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री संचालक और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा काफी सामान और अन्य संपत्तियां जलकर नष्ट हो चुकी थीं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सत्तू फैक्ट्री पहुंचीं। उन्होंने फैक्ट्री के डायरेक्टर से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। सांसद ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित फैक्ट्री संचालक से बातचीत की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मौके पर उपस्थित बसंत पटेल जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष बुंदेलाल कुशवाहा नगर अध्यक्ष शंभू सिंह चंद्रवंशी सुदर्शन चंद्रवंशी गोरख कुमार देवानंद राम रमेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also
Close