[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
टॉप न्यूज़बिहारराज्यसीतामढ़ी

युवाओं की सराहनीय पहल, सार्वजनिक कुएं की सफाई में जुटे ग्रामीण

युवाओं की सराहनीय पहल, सार्वजनिक कुएं की सफाई में जुटे ग्रामीण

बैरगनिया निज संवाददाता टिल्लू कुमार की रिपोर्ट 

बैरगनिया। सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत पचटकी यदु पंचायत के पचटकी राम गांव में युवाओं की सराहनीय पहल सामने आई है। गांव स्थित सार्वजनिक कुएं की लंबे समय से साफ-सफाई की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए गांव के कुछ युवाओं ने आगे बढ़कर स्वयं सफाई की जिम्मेदारी उठाई और सार्वजनिक कुएं की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया।

युवाओं की इस पहल से गांव में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

युवाओं ने अपने प्रयास से यह संदेश देने का काम किया है कि यदि ग्रामीण सामूहिक रूप से अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों, कुओं, तालाबों और नालियों की साफ-सफाई एवं संरक्षण के लिए आगे आएं, तो गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

पचटकी राम गांव के युवाओं की इस पहल की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे सकारात्मक और सामाजिक कार्यों से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी तथा गांव के विकास और स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी बढ़ेगी।

Check Also
Close