[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तारबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन, रामकथा और शिव विवाह की झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालुहत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरीअरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपी
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों आरोपी, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और एक हजार रुपये नकद भी बरामद

कुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों आरोपी, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और एक हजार रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

कुंडवाचैनपुर (पूर्वी चंपारण)। कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहे हैं। सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम तत्काल बसंत चौक के पास पहुंची।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस बल को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. अवधेश कुमार (21 वर्ष), पिता मोबिल प्रसाद।
  2. राधेश्याम कुमार (23 वर्ष)।

दोनों ग्राम गुर मियां मथवा टोला, थाना घोड़ासहन के निवासी बताए गए हैं।

बरामद सामान का विवरण:

  • एक देसी कट्टा।
  • एक जिंदा कारतूस।
  • एक मोटरसाइकिल।
  • दो मोबाइल फोन।
  • 1,000 रुपये नकद।

इस मामले में कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 364/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में विधिसम्मत अनुसंधान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष अमन कुमार, एसआई नवीन कुमार, एसआई सनी कुमार पाठक तथा कुंडवाचैनपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Check Also
Close