[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिवहर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न बुनियादी सड़कों को लेकर संसद लवली आनंद ने सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकातरोड एक्सीडेंट में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामदउद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के प्रभारी मंत्री बनने से भागलपुर के विकास में आयेगी तेज़ी: – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैनभाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के बनने से पार्टी होगी मजबूत: रमेश चौहानआधा दर्जन शराब भट्टियों को किया ध्वसत, पांच हजार लीटर महुआ नष्टप्रबोध जन सेवा संस्थान के द्वारा ठंड से बचने गरीबों और असहायों के बीच किया गया कंबल वितरणसड़क अतिक्रमण मुक्त होने व अवारा पशुओं के कारण वाहन दुर्घटना में होने लगी वृद्धि सिसवा पंचायत के मुखिया तान्या प्रवीण द्वारा कराया गया रक्तदान शिविर का आयोजनरेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने चलवाया हस्ताक्षर अभियानमग विद्वत परिषद देव धाम की बैठक में 2026 के कार्यक्रमों पर मंथन
देशपटनाबिहारराज्य

नई दिशा परिवार ने 35 महिलाओं को दिया कर्मयोगी महिला सम्मान 2024

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना: सामाजिक सास्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभागमन पर बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन सभागार मे संगोष्ठी-सह-कर्मयोगी की महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण घई सिन्हा ने की।समारोह का उ‌द्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की नंदकिशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़ते हुए उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बनाया है।

अपने परिश्रम और विजन के बलबूते पर सपना साकार कर महिलाएं लड़ाकू जहाज उड़ा कर देश की रक्षा कर रही है।महापौर सीता साहू ने कहा कि ‘नारी शक्ति बन्दन” ने महिलाओं को समृद्ध बनाया है। उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि अब महिलाएं निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। समाज और राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है।अतिथियों का स्वागत राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने किया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया। इस अवसर पर डॉ ध्रुव कुमार, समाज सेवी कमलनयन श्रीवास्तव, शिव प्रसाद मोदी , डॉ दिवाकर तेजस्वी, विभा रानी श्रीवास्तव, मधुरेश नारायण, डा. सुधा सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि घर, परिवार, समाज और राष्ट्र के नव निर्माण में महिलाएं अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है।

पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण घई सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज की नारी सबल और सक्षम है।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक तथा विधान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का अभिनंदन किया गया।समारोह में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 35 महिलाओं को कर्मयोगी महिला सम्मान 2024 से शॉल, प्रतीकचिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

कर्मयोगी महिला सम्मान 2024 से सम्मानित कर्मयोगी महिलाएं, डॉ० विनीता सिंह, चन्द्रावती चौहान, रुकमिणी सिंह, हैप्पी श्रीवास्तव, डॉ० सुधा सिन्हा, विनीता डोकानिया, संगीता कुमारी, नीरजा कृष्णा, अर्चना कुमारी,सृष्टि सिन्हा, नेहा वर्मा, पापिया गांगुली, सुरभि सहाय, सोनिया सिंह, नीता सिन्हा शोभा गुप्ता,कविता कुमारी, रश्मि लता, आशिया परविन, प्रीति कुमारी, रीता रस्तोगी, पल्लवी,डॉ० सोनाली गुप्ता , अर्चना कमल, रित राज,पूर्णिमा कुमारी ,राशि कुमारी, सोनी कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया रानी अंजली कुमारी,चांदनी कुमारी,रागनी कुमारी, साक्षी कुमारी,वैष्णवी कुमारी शामिल है।

रितु राज, सपना रानी, निशु चंद्रवंशी, अर्पीता, मोहित कुमार, विभीषण कुमार, रविन्द्र कुमार, परितोष कुमार, शिवु कुमार, कौशल कुमार, सन्नी कुमार आदि सक्रिय रहे। धन्यवाद ज्ञापन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया।

Check Also
Close