[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागतसर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदनाशिक्षक दिवस पर टारगेट क्लासेस गोनपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जदयू जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवसझाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
अरवलबिहारराज्य

अरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन 

अरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अपार हर्ष और गर्व के साथ सूचित करना है कि दिनांक 16.11.2025, दिन रविवार, दोपहर 12:00 बजे रॉयल रिसोर्ट, मोथा – अरवल में अरवल जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भव्य आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

इस गौरवशाली अवसर पर

अरवल विधानसभा 214 से ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाले माननीय मनोज शर्मा जी (एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी)

कुर्था विधानसभा 215 से प्रचंड बहुमत से विजयी माननीय पप्पू वर्मा जी (एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी) मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करेंगे।

जदयू जिला अध्यक्ष आदरणीय मिथिलेश कुमार यादव जी के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और सभी पदाधिकारियों को एकजुटता व अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने की उनकी अद्भुत कार्यशैली ने पूरे जदयू संगठन को नई ऊर्जा, सामूहिक शक्ति और दिशा प्रदान की है। आज की यह महान एवं ऐतिहासिक सफलता उसी मजबूत नेतृत्व और संगठनात्मक एकजुटता का प्रमाण है।

साथ ही एनडीए गठबंधन के पाँचों जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने संगठनों को एक सूत्र में बांधते हुए, स्पष्ट दिशा-निर्देश, अनुशासन, समन्वय और निरंतर सक्रियता के साथ सभी घटक दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठित किया। गठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरे समर्पण, मेहनत और लगन के साथ निभाते हुए इस साहसिक, प्रचंड और ऐतिहासिक विजय को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह कार्यक्रम समर्पित है—

अरवल जिला की महान, जागरूक और विकासप्रिय जनता मालिकों के अटूट विश्वास, अपार समर्थन और ऐतिहासिक जनादेश को; साथ ही एनडीए गठबंधन के जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अथक मेहनत, अंतिम ऊर्जा और अनुशासित संगठन शक्ति को।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ—

दोनों विजयी माननीय विधायकों का भव्य नागरिक सम्मान संगठन के जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर के पदाधिकारियों का अभिनंदन कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व समर्पण के प्रति सामूहिक आभार आगामी पाँच वर्षों की विकास यात्रा और संगठनात्मक मजबूती पर महत्वपूर्ण संदेश।

आमंत्रित अतिथिगण—

एनडीए गठबंधन के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्षगण, गठबंधन के सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण, सभी प्रखंड अध्यक्षगण, अरवल एवं कुर्था विधानसभा के सभी पंचायत अध्यक्षगण, एनडीए गठबंधन के घटक दलों के सम्मानित पदाधिकारीगण, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ता साथी सादर आमंत्रित हैं।

आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति इस ऐतिहासिक अवसर को और भव्य तथा अविस्मरणीय बनाएगी। हार्दिक स्वागत — हार्दिक अभिनंदन!

                   निवेदक

मिथिलेश कुमार यादव जिला अध्यक्ष — जनता दल (यू), अरवल

Check Also
Close