[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायल
जमुईबिहारराज्य

सड़क अतिक्रमण मुक्त होने व अवारा पशुओं के कारण वाहन दुर्घटना में होने लगी वृद्धि 

सड़क अतिक्रमण मुक्त होने व अवारा पशुओं के कारण वाहन दुर्घटना में होने लगी वृद्धि

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: प्रशासन द्वारा कराए जा रहे सड़क अतिक्रमण मुक्त के साथ ही वाहन दुर्घटना से घायलों में वृद्धि होना शुरू हो गई है । जमुई जिला अंतर्गत सोनो प्रखंड छेत्र स्थित बाबा झुमराज मोड़ बटिया एन एच 333 पर बिती रविवार की देर शाम चकाई की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक स्कार्पियो वाहन की चपेट में आने से गंदर पंचायत के बरमसिया गांव निवासी उगन राय का 20 वर्षीय पुत्र गोविंद राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया है । घायल गोविंद राय को स्थानीय लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में इलाज के भेज दिया गया ।

वहीं दूसरी ओर सोमवार की अहले सुबह अवारा रुप में चहल कदमी कर रहे क्ई पशुओं को बचाने के क्रम में दहियारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष श्री सुकदेव प्रसाद यादव का 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार यादव का बांई पांव का हड्डी टुट गया जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गया है ।

बताया गया है कि प्रमोद यादव घरेलू सामान की खरिद्दारी करने अपने बाइक से बटिया बाजार जा रहे थे , तभी अचानक बाबा झुमराज मोड़ बटिया पहुंचते ही बीच सड़क पर चहल कदमी कर रहे आधी दर्जन से अधिक अवारा पशुओं से बचने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गये जिससे उनका बांई पैर का हड्डी टुट गया । सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल प्रमोद कुमार को इलाज के लिए जमुई ले जाया गया है ।

पैक्स अध्यक्ष सुखदेव यादव ने कहा कि जिस प्रकार अतिक्रमण किए गए सड़कों को प्रशासन द्वारा मुक्त कराया गया है उसी प्रकार सड़कों पर रेंगने वाले अवारा पशुओं को हटाने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है । ताकि इन पशुओं से होने वाली दुर्घटना पर काबू पाया जा सके ।

Check Also
Close