[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
औरंगाबादबिहारराज्य

मग विद्वत परिषद देव धाम की बैठक में 2026 के कार्यक्रमों पर मंथन

मग विद्वत परिषद देव धाम की बैठक में 2026 के कार्यक्रमों पर मंथन

सूर्य सप्तमी पर दो दिवसीय आयोजन का निर्णय।

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

औरंगाबाद ( बिहार) औरंगाबाद, मग विद्वत परिषद देव धाम, औरंगाबाद के तत्वावधान में शाहपुर स्थित परिषद के संरक्षक सह संस्थापक गुप्तेश्वर पाठक के आवास पर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता योगेश कुमार मिश्र ने की। जबकि संचालन संरक्षक गुप्तेश्वर पाठक ने किया।
बैठक का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती के माध्यम से किया गया। इसके पश्चात परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया गया।

बैठक में वर्ष 2026 में प्रस्तावित संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। परिषद की पत्रिका की सफाई (संशोधन) अथवा नए कैलेंडर के प्रकाशन को लेकर सहमति बनी। इसके साथ ही सूर्य सप्तमी के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


इसके अलावा प्रखंड स्तर पर सभी गांवों का सर्वे कराने, संगठन के स्थायी कार्यालय हेतु भूमि प्राप्ति को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है।


बैठक में आचार्य लालभूषण मिश्रा, आचार्य शंभू नाथ मिश्रा, दीपक कुमार पांडेय, मणिकांत पांडेय, विजय कुमार पाठक, बालकिशोर पाठक, कृष्ण कुमार मिश्रा, मिथिलेश पाठक, राजेश पाठक, जुगल किशोर मिश्रा, रूपेश कुमार मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, सुरेश पाठक, अखिलेश कुमार पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय , मदन पाठक, मनीष मिश्र, धनंजय पाठक रूपेश कुमार मिश्रा मदन मिश्रा,अखिलेश कुमार मिश्र सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और सशक्त बनाने तथा धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Check Also
Close