[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिलमोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारीकुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष द्वारा आठ घंटे के अन्दर हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारदानापुर मण्डल अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों की निगेहवानी, अब तीसरे नेत्र से, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए बेहतरीन कदम…जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….“जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का मोतिहारी में हुआ उद्घाटनआगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्दकल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरणचंदौली कोतवाली चकिया ग्राम सोनहुल के राजनाथ व दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय सुधि राम पर अभी तक नहीं हुआ कोई कार्रवाईपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिक
जमुईबिहारराज्य

भारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित 

भारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोगों को डाइबिटीज जैसी भयावह बिमारी अपने आगोश में ले रही है जो भारी चिन्ता का विषय है । भारत में लगभग एक मिलियन लोग डाइबिटीज से पिडित हैं जिसमें से एक तिहाई डाइबिटीज होने के कगार पर है । आने वाले समय में यह बिमारी महामारी का रूप ले लेगी । इसका सबसे बड़ा कारण है जीवन शैली में परिवर्तन ।

लोगों के पास समय की कमी रहने के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे सकते हैं , साथ ही तनाव ग्रस्त रहना और साथ ही मेहनत नहीं करना जिससे यह बिमारी तेजी से लोगों को अपने आगोश में ले रही है । अतः जरूरी है कि लोगों को अपने जीवन शैली में सुधार करना चाहिए ।

उक्त बातें आस्था फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वाक फॉर लाइफ मुहिम के तहत सैकड़ों रेलवे पुलिस कर्मियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मशहूर डाइबटोलाजिसट डाक्टर ए० एस० प्रकाश ने कही।

उन्होंने पुलिसकर्मी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी का जीवन बहुत व्यस्त होता है अतः आप हमेशा कोशिश करें कि तनाव में ना रहे । मशहूर डाइटिशियन चेतन कुमार ने कहा कि डाइबिटीज ना हो इसके लिए खाने पीने पर हमेशा ध्यान देने की जरूरत है ।

आस्था फाउंडेशन के चेयरमैन निक्की सिंह ने कहा कि आस्था फाउंडेशन का उद्देश्य लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक करना , और इसी के तहत यह कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है ।

कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने डाइबिटीज से संबंधित डाक्टरों से प्रश्न भी किया । अंत में विश्व डाइबिटीज दिवस के अवसर पर एक रैली निकाल कर लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई ।

Check Also
Close