[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंतीइस लेखपाल पर तत्काल कार्रवाई करें डीएम, एसडीएम और तहसीलदार साहबतत्कालीन बलुआ इंस्पेक्टर अतुल कुमार निर्दोषों को फंसाया, जेल भेजा और घोषित कराया 50 हजार का इनामबिहार के राजनीति मे भाजपा के लिए आज का ऐतिहासिक दिन:- विकास
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

अशोकवा में करंट से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा चित्कार 

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: स्थानीय थाना क्षेत्र के अशोकवा गांव में करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी।घटना शनिवार के सुबह दस बजे का है।

मृतक सुखलही पंचायत के अशोकवा गांव निवासी किशोर पटेल का पुत्र जयकांत पटेल (35 वर्ष) बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार जयकांत पटेल रोज की तरह शनिवार के सुबह करीब दस बजे गोखुला से अपने निजी कामों को निपटाकर अपने घर अशोकवा आया ।बाइक लगाकर वह अपने दरवाजे के पास साफ सफाई करने लगा।

उसी दौरान बिजली खंभा में लगे अर्थिंग तार के चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।लोग जब तक देखते तबतक जयकांत पटेल के प्राण पखेरू हो गये। घटना की जानकारी होते ही परिवारजनों में चित्कार मच गया।

मृतक के पिता किशोर पटेल, माता किरण देवी, पुत्र विक्की कुमा, विवेक कुमार ,बेटी उषा कुमारी सहित अन्य घरवालों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह परिवार वालों को ढांढस बंधाया।

वहीं मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रामसेवक सिंह को मौके पर भेज पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है ‌। परिजनों के द्वारा आवेदन मिलते ही अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी।

Check Also
Close