[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

लोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंती

लोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंती

जमुई सिकंदरा संवाददात राहुल कुमार की रिपोर्ट

जमुई: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।
यह भव्य कार्यक्रम मंगलवार, प्रातः 11:00 बजे से
प्रदेश कार्यालय, 01 व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खान मार्ग, पटना में आयोजित होगा।

इसी क्रम में उक्त जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु जमुई के न्यू द्वारिका भवन में जिला अध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के सभी प्रकोष्ठों के सम्मानित जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 14 अप्रैल के कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने “पटना चलो, पटना चलो” का उत्साहपूर्ण नारा लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि (सिकंदरा विधानसभा) करू सिंह, आईटी सेल जिला अध्यक्ष गुंजन तिवारी, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष वाई. पी. सुमन, जमुई प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, नगर अध्यक्ष गौतम पासवान, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, पंचायती राज जिला अध्यक्ष सुनील पासवान, सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष रतन पासवान, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, अति पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, मीडिया सेल के मिथिलेश पासवान सहित मनोज प्रसाद, संजय पासवान, सलीम अंसारी, मंटू तिवारी, चंदन पासवान, राजू पासवान, गंगाधर यादव, त्रिपुरारी तांती, रामचंद्र दास एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Check Also
Close